कानपुर: बिठूर में फार्म हाउस के तीन गार्डों के साथ तीन आरोपियों ने की मारपीट, एक सुरक्षा गार्ड को मारी गई गोली
बिठूर थाना क्षेत्र स्थित फार्म हाउस की सुरक्षा में लगे तीन गार्डों के साथ फार्म हाउस में घुसे अज्ञात तीन व्यक्तियों के द्वारा मारपीट की गई। इस दौरान एक सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गार्ड को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी ने जानकारी दी कि संदिग्ध को हिरासत में लेकर फील्ड यूनिट जांच कर रही है।