बुधवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर की यूको बैंक के एटीएम मशीन में चोरी का प्रयास करने और मशीन से छेड़छाड़ कर सिक्योरिटी लॉक तोड़ने तथा उसे क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यूको बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक की लिखित शिकायत पर थाना बिलासपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।