मंझनपुर: खरौना में शराब की लत ने मजदूर की जिंदगी छीनी, अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के खरौना गांव में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान दानी रैदास (55) पुत्र झंडी रैदास के रूप में हुई है। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।