सोमवार दोपहर करीब 1 बजे ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां अचानक स्कूटी की रफ्तार बढ़ने से युवती वाहन समेत खुली लिफ्ट में जा गिरी। हादसे में दानाओली निवासी दीप्ति माथुर घायल हो गईं, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।