सत्तर कटैया: प्रखंड सत्तर कटैया की सभी सेविकाओं को CDPO ने ग्रोथ मॉनिटरिंग कार्य पूरा करने के दिए निर्देश, कहा: नहीं तो होगी कार्रवाई
सत्तर कटैया प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों की आंगनबाड़ी सेविकाओं को सीडीपीओ श्वेता प्रसाद ने ग्रोथ मॉनिटरिंग का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। एल एस शिखा स्वर्णिका ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इस संबंध में सभी सेविकाओं को जानकारी दे दी गई है। समय पर कार्य पूरा नहीं करनेवाली सेविका के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।