सत्तर कटैया: बरहशेर फील्ड के पास जख्मी हुये सांढ़ का पशुपालन विभाग की टीम ने उपचार शुरू किया, लोगों ने पशुपालन टीम के प्रति जताया आभार
बरहशेर फील्ड के पास किसी ने एक सांढ़ को दो दिन पूर्व पैर में कुल्हाड़ी मारकर जख्मी कर दिया था। गंभीर रूप से जख्मी सांढ़ न तो चल पाता था और न ही उठ पाता था। दर्द से कराह रहे जख्मी सांढ़ की सहायता के लिए लोगों ने पशुपालन विभाग को जानकारी दी जिसके बाद उपचार किया गया। लोगों ने पशुपालन विभाग के प्रति जताया आभार।