बांसवाड़ा: डायलाब रोड चौपाटी पर चाट और पानीपुरी की दुकान पर दो गुटों में खूनी संघर्ष, पुलिस ने मामला शांत कराया, घायल एमजीएच पहुंचे
बांसवाडा शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डायलाब रोड स्थित चौपाटी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चाट और पानीपुरी की दुकान के मालिक किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते बहसबाजी मारपीट में बदल गई, जिससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।