घाघरा: चपका गांव में कुएं से घाघरा पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया, पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा
Ghaghra, Gumla | Mar 27, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के छोटका चपका ग्राम निवासी जमुना उरांव लगभग 50वर्षीय व्यक्ति का शव कुआं से घाघरा पुलिस ने बरामद किया। घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि जमुना उरांव गुरुवार की शाम अपनी पत्नी से नशे के हालत में मारपीट करने के बाद घर कही चला गया। पत्नी घायल हो गई थी जिसका इलाज ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया।