बेंगाबाद: समाहरणालय में कौशल विकास व श्रम योजनाओं की समीक्षा, युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर ज़ोर
उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को 2 बजे समाहरणालय सभागार में कौशल विकास एवं श्रम विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास योजनाओं, रोजगार सृजन कार्यक्रमों, श्रमिक कल्याण योजनाओं एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।