सगड़ी: जीयनपुर में मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कर्बला मैदान में बैठक आयोजित, दिए गए दिशा-निर्देश
Sagri, Azamgarh | Jun 20, 2026 आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर में आगामी मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण सुरक्षित तथा सकुशल संपन्न कराने के लिए कर्बला मैदान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । मरकजी मुहर्रम कमेटी के तमाम ताजिएदार, अखाड़ेदार, प्रबुद्धजन और ढोल तासा बजाने वाले लोग शामिल हुए। वहीं बैठक में सर्वसम्मति से तमाम महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया । वहीं बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।