चीनोर: माझी समाज का फूटा गुस्सा, सामाजिक टिप्पणी करने वाले पर FIR की मांग
सोशल मीडिया पर माझी,समाज के खिलाफ कथित रूप से अश्लील अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए फोटो वायरल किए जाने का मामला सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। उक्त समाज के लोगों ने फोटो वायरल कर सामाजिक तौर पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में आवेदन दिया। दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाज व्यापक आंदोलन के लिए मजबूर होगा।