मोहनपुर: बाबा मंदिर में प्रतिनियुक्ति गृह रक्षक सहित सभी कर्मियों को कपड़े का बैच लगाने को लेकर चंद्रशेखर खवाड़े ने दिया आवेदन
पंडा धर्म रक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे बाबा मंदिर थाना प्रभारी को आवेदन देकर मांग किया के बाबा मंदिर में प्रतिनियुक्ति गृह रक्षक सहित सभी कर्मियों को कपड़े का बैच लगाने के अनिवार्यता सुनिश्चित किया जाए ताकि बाबा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा होने पर संबंधित कर्मियों को सूचना देने में आसानी हो ।