सिकंदरा: सिकंदरा तहसील क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मारने के मामले में आरोपी को सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
थाना सिकंदरा क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुए सड़क हादसे के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। मामला तेजी व लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मारने से जुड़ा था। जानकारी के अनुसार, 12 मई 2018 को बसावनपुर थाना सट्टी निवासी नेपाल सिंह पुत्र ठाकुर सिंह ने तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी थी। इस घटना के संबंध में थाना सिकंदरा में मुकदमा सं