अररिया: अररिया में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार तस्करों को किया गया गिरफ्तार
Araria, Araria | May 14, 2026 अररिया जिले में अवैध शराब के खिलाफ मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 30 लीटर चुलाई शराब बरामद की। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो बाइक को भी जब्त की गईं। कार्रवाई जिला पदाधिकारी अररिया के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।