भरतपुर: जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के तत्वाधान में आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता
भरतपुर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के तत्वावधान में आयोजित की जा रही जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में दो रोमांचकारी मुकाबले हुए। बैंकर्स क्लब ने बूस्टर्स क्लब को 6 विकेट से हराया तथा गोपालगढ़ क्लब ने गुरु नगर क्लब को 3 विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।