बेगूसराय: रिफाइनरी गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कर्मचारियों का बढ़ाया मनोबल
रिफाइनरी गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सफाई कर्मियों का मनोबल बढ़ाया है. इस दौरान स्वच्छता कर्मचारियों को जुट के बैग, स्वच्छता किट और पानी की बोतल देकर उन्हें सम्मानित किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता काफी आवश्यक है.