बेगूसराय: बेगूसराय के छौराही थाना क्षेत्र में शराब पीने से एक व्यक्ति की हुई मौत शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय के छौराही थाना क्षेत्र में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज और आगे की कार्यवाही में जुट गई।मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही पास में एक व्यक्ति है जो अवैध शराब भेजता है।