बेगूसराय: बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मटिहानी में जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्या
बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिनिधि मंडल के साथ बेगूसराय के मटिहानी में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर उनके साथ मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार एवं कई अधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में फरियादियों ने मंत्री से अपनी समस्या सुनाई। निराकरण के लिए सुझाव भी मांगा।