खंडवा नगर: देवर ने नहाने का वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर रेप कियाः खंडवा में महिला बोली- पति को बताने और वायरल करने की धमकी देता था
खंडवा में महिला के साथ उसके देवर ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। आरोपी महिला का दूर के रिश्ते में देवर लगता है। आरोप है कि, उसने नहाते समय का वीडियो बनाया और फिर उसी वीडियो के आधार पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। महिला से उसने वीडियो पति को दिखाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने बात कहकर कई बार दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है