बलौदाबाज़ार: पुटपुरा में 250 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने 8 जून को कलेक्टर कार्यालय घेराव का दिया अल्टीमेटम
बलौदाबाजार जिले के ग्राम पुटपुरा में शासकीय भूमि पर कथित रूप से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की लगभग 250 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि पर वर्षों से बेजा कब्जा किया गया है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार राजस्व विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकाय