विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक के पास लहेरी समाज महासम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक
विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक के पास लहेरी समाज महासम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक। आगामी 6 व 7 जून को मिर्जागंज में आयोजित महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान। विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक स्थित अरविंद लाहकार के आवास पर विष्णुगढ़ प्रखंड लहेरी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लहेरी समाज के जिलाध्यक्ष शशि लाहकार ने किया।