कोईलवर: मोहम्मदपुर गांव के दसवीं की छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल होने के डर से किया विषपान हुई मौत
कोईलवर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में दसवीं के छात्र ने बोर्ड परीक्षा में फेल होने के डर से खुदकुशी कर ली। छात्र के पिता अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा देकर घर आया खाना खाकर बाजार सब्जी लाने चला गया। बाजार में ही उसने जहर खा लिया। बाजार से लौटा तो वह उल्टी करने लगा। हमलोग सदर अस्पताल आरा ले गए मेरे पुत्र नितिन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।