धौलपुर: शीत लहर का प्रकोप जारी, चिकित्सा विभाग ने आमजन के लिए जारी की एडवाइजरी
जिले सहित समूचे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन के लिए शीतलहर से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश और एडवाइजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने सोमवार शाम में बताया कि आमतौर शीतलहर दिसंबर और जनवरी में घटित होती है, जिसके चलते सर्द हवाओं के