धौलपुर: शेरगढ़ किले के पास 50 फीट गहरे गड्ढे में मिला एक युवक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शेरगढ़ किले के पास 50 फीट गहरे गड्ढे में एक युवक का शव मिला है। युवक दो दिन पहले घर से लापता हुआ था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने सैंपऊ थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है। मृतक की पहचान दौनारी निवासी 34 वर्षीय रविकांत पुत्र सोरन सिंह के रूप में हुई है। रविकांत के चचेरे भाई