हंडिया: मारपीट और जान से मारने की नीयत के मामले में वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
हण्डिया पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की नीयत से हुए मामले में वांछित अभियुक्त राहुल यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 11 अप्रैल को अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के मारपीट की थी। इस संबंध में थाना हण्डिया में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने बासुपुर तालाब के पास से गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।सोमवार 04 बजे दी जानकारी।