कोंडागांव: कोण्डागांव से 1200 से अधिक आदिवासी युवा जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना
जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले कोण्डागांव जिले से लगभग 1200 से अधिक आदिवासी समाज के युवा और पदाधिकारी 24 मई को दिल्ली में आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल होने आज गुरुवार रात 10 बजे रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व कोण्डागांव के एनसीसी मैदान और चौपाटी मैदान में बड़ी संख्या में जनजाति समाज के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान जनजाति सुरक्षा मंच छत्तीसगढ़ ...