हरदोई: भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने 'विकसित भारत मोदी की गारंटी' प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया
Hardoi, Hardoi | Mar 8, 2024 भाजपा कार्यालय पर दोपहर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने 'विकसित भारत मोदी की गारंटी' प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जिसके मूल में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को आर्थिक और सामाजिक विकास से जोड़ने का लक्ष्य है।