हरदोई: लक्ष्मी पुरवा निवासी डॉ राघवेन्द्र मिश्र को मिला जयशंकर प्रसाद पुरस्कार, लखनऊ विश्विद्यालय में मिला सम्मान
Hardoi, Hardoi | Mar 8, 2024 हरदोई के लक्ष्मी पुरवा निवासी सत्य प्रकाश मिश्र और सरला मिश्रा के सुपुत्र साहित्यकार डॉ राघवेन्द्र मिश्र की प्रथम काव्यकृति 'अँजुरी भर प्यास' को उत्तर प्रदेश शासन की योजना के अन्तर्गत राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा पगड़ी, अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र और एक लाख रुपये सहित जयशंकर प्रसाद पुरस्कार से लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में सम्मानित किया गया। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया।