सिरदला: सिरदला प्रखंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा वट सावित्री पूजा, अखंड सौभाग्य की कामना
Sirdala, Nawada | May 16, 2026 सिरदला प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सिरदला बाजार, नवाबगंज, बरदाहा, लौंद समेत विभिन्न गांवों और बाजारों में सुबह से ही पूजा को लेकर चहल-पहल बनी रही। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखा और बरगद के पेड़ की पूजा की।