घुवारा: कंचनपुरा में जर्जर प्राथमिक स्कूल भवन बना खतरा, टपकती छत और झड़ता प्लास्टर से बड़ा हादसा टला, मरम्मत की मांग तेज
घुवारा क्षेत्र के कंचनपुरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का करीब 20 वर्ष पुराना भवन जर्जर हो चुका है। बारिश में छत से पानी टपक रहा है और सीमेंट की परतें गिरने से बड़ा हादसा टल गया, बता दे कि 70–80 बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं होने से शनिवार की शाम 4 बजे अभिभावकों में नाराजगी है।