फतेहपुर: चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, गांव में छाया मातम
Fatehpur, Gaya | Mar 29, 2026 गया जिले के फतेहपुर प्रखंड से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मजदूरी के लिए बेंगलुरु जा रहे बिन्दा कुमार की रास्ते में चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह फतेहपुर प्रखंड के रेगैनी गांव (पंचायत झुरांग मछरख) के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, बिन्दा कुमार 24 तारीख को जनरल डिब्बे में सवार होकर निकले थे।