जगदलपुर: बीजेपी कार्यालय में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप को दी बधाई
केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के पश्चात बस्तर भाजपा कार्यालय में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने बस्तर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप से मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।