हज़ारीबाग: हजारीबाग के मोरांगी में भीषण सड़क हादसा, युवक-युवती की मौके पर मौत
हजारीबाग: मोरांगी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहिया वाहन एलपी ट्रक से जा टकराया, जिससे दोनों की जान चली गई। घटनास्थल से मिले बैग में केबी महिला कॉलेज का परिचय पत्र मिला, जिसके आधार पर युवती की पहचान रेशम परवीन (टाटीझरिया) के रूप में हुई है। युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।