सिडकुल की कंपनी की सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस के द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है, मृतक का नाम पिंटू राठौर पुत्र ज्ञान चंद्र राठौर बताया जा रहा है।