मंडी: सेरीमंच पर हुए कुर्सी विवाद पर बल्ह विधायक इंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री पर बोला हमला,कहा हार के चलते हैं बौखलाहट में
Mandi, Mandi | Jan 29, 2024 ऐतिहासिक सेरी मंच में पुर्व मंत्री प्रकाश चौधरी व भाजपा पार्षदों के बीच हुए संग्राम को लेकर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रकाश चौधरी पर तंज कसा हैं।उन्होनें कहा कि उन्हें लगता था कि पुर्व मंत्री उनके खिलाफ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं परंतु अब उनकी मंशा सबके सामने जगजाहिर हो गई हैं।लगातार हो रही हार के बाद प्रकाश चौधरी बौखला गए हैं।