मंडी: बजट सत्र के दौरान भाजपा आक्रामक रुख़ अपनाएगी- राकेश जमवाल, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
Mandi, Mandi | Jan 30, 2024 भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अनेकों मुद्दों पर चर्चा के साथ आने वाले बजट सत्र को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी आक्रामक रुख अपनाएगी।