पूरनपुर: भगवन्तापुर बाजार में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पतावोझी के रहने वाले अशोक कुमार ने सोमवार को दो बजे बताया कि उसके भाई सत्यपाल रविवार को भगवन्तापुर बाजार में किसी कार्य से आया था। तभी गांव के रहने वाले श्यामा चरण, मुरारी लाल महेश, बॉबी ने अपने परिवार के अन्य लोगों की मदद से पुरानी कहासुनी में रंजिश मानते हुए उसपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस पर भी लगा आरोप।