धमतरी: अर्जुनी पुलिस ने शराब बेच रही महिला के खिलाफ की वैधानिक कार्रवाई
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अरौद के कलार पारा में एक महिला के द्वारा अपने घर में महुआ शराब बेचने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर जाकर रेड करवाई किया। जहां संतोषी सिन्हा नाम की महिला को शराब बेचते पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से चार लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है। साथ ही बिक्री रकम ₹500 भी उसके पास से मिला है।