सहारनपुर: मानकमऊ पुलिया पर भारी जाम, सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने खुद खुलवाया रास्ता, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने
मंगलवार रात्रि 8:00 बजे दिल्ली से सहारनपुर लौट रहे सहारनपुर लोकसभा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को मानकमऊ की पुलिया पर जबरदस्त ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने मौके पर पहुंचकर खुद जाम खुलवाया, क्योंकि वहां कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सांसद लोगों की मदद करते और ट्रैफिक खुलवाते दिख रहे हैं।