सिरोही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्राधिकरण की सचिव ADJ सावित्री आनंद, ADJ ललित डाबी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश चावला सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।