फतेहपुर: भाकियू टिकैत गुट में बड़ी टूट, 200 पदाधिकारियों और 5000 सदस्यों के इस्तीफे का दावा
भाकियू टिकैत गुट में बड़ी टूट, 200 पदाधिकारी व 5000 सदस्यों के इस्तीफे का दावा* फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट को बड़ा झटका लगा है। खागा तहसील अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान पर भ्रष्टाचार, घूसखोरी और दलाली के आरोपों पर कार्रवाई न होने से नाराज 200 से ज्यादा पदाधिकारी और करीब 5000 सदस्यों ने संगठन छोड़ने का दावा किया है।