मिर्ज़ापुर: हरसिंहपुर से विंध्याचल तक बने पीपापुल के ठेकेदार ने कहा- पुल टूटने की बात अफवाह, 2 घंटे में आवागमन होगा शुरू
हरसिंहपुर से विंध्याचल तक बने पीपा पुल की टूटने की बात को ठेकेदार द्वारा अफवाह बताई गई। वीडियो जारी कर ठेकेदार ने बताया कि पुल टूटा नहीं था बल्कि रेत पर बिछाए गए चादर पानी बढ़ने के कारण डूब गए थे। पुल पूरी तरह सुरक्षित है। जिला प्रशासन से मरम्मत कार्य का अनुमति लिया गया है। जल्द ही पुल से आवागमन शुरू होगा।