चंदौसी: लखनऊ अग्निकांड के बाद चंदौसी शहर में लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर का एसडीएम चंदौसी ने किया निरीक्षण, नोटिस होंगे जारी
लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद संभल प्रशासन अलर्ट मोड पर है। चंदौसी में एसडीएम नीतू रानी ने करीब आधा दर्जन कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का निरीक्षण बुधवार दोपहर 2:30 के करीब किया। जांच के दौरान कई संस्थानों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले, जिस पर एसडीएम ने संचालकों पर नाराजगी जताई। वहीं कुछ कोचिंग सेंटर संचालक निरीक्षण की सूचना मिली वैसे ही फरार