सिराथू: सौरई खुर्द में जमीन पर लेटे युवक को जहरीले सांप ने डसा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
सिराथू तहसील और सैनी थाना के सौरई खुर्द गांव में बुधवार बृहस्पतिवार रात जमीन पर लेटे हुए एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया।इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है।प्रमोद कुमार मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था।घटना से परिवार में कोहराम छा गया।घर का कमाने वाला बेटा की मौत पर पूरा परिवार गमगीन है। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि अंतिम संस्कार कर सके।