बुरहानपुर के लालबाग रोड स्थित हाकिमी अस्पताल में 10 दिनों पहले ऑपरेशन के दौरान नवविवाहिता महिला की मौत होने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित परिजनों ने सोमवार दोपहर 12 बजे इंदिरा कॉलोनी पहुंचकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से शिकायत की परिजनों ने कहा कि महिला के ऑपरेशन के दौरान अस्पताल के डाॅक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हुई है।