लीड कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ का दिया स्वच्छता संदेश, बच्चों ने रचा नया संसार
प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सहयोग संस्था ने विजेता बच्चों को किया सम्मानित
शाहजहांपुर। महानगर के लीड कान्वेंट स्कूल में स्वच्छता अभियान के तहत ‘कबाड़ से जुगाड़’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने बेकार पड़ी सामग्री से आकर्षक और उपयोगी वस्तुएं तैयार कर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान के दौरान विभिन्न स्वच्छता प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। विद्यालयों में कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में डालने को लेकर रेस प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता बच्चों को सहयोग संस्था के पदाधिकारियो ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
अध्यापकों ने बच्चों को चार रंग के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि हरे डस्टबिन में गीला कचरा, नीले में सूखा कचरा, लाल में अस्पताल का कचरा एवं काले में इलेक्ट्रॉनिक ब सेनेटरी आदि अलग-अलग प्रकार का कचरा डालना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सहयोग संस्था के संरक्षक पूर्व ग्रुप कैप्टन वायु सेना प्रमोद गुप्ता नेकहा कि आज के बच्चे ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, इसलिए उन्हें बचपन से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की सही जानकारी देना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि महानगर की बैठकों में भी नगर बाशियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए और पर्यावरण व स्वच्छता को लेकर पूरी जानकारी दी जाए, उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर में गंदगी और कूड़ा फैलाने के लिए किसी और को जिम्मेदार ठहराने के बजाय हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे। प्रकृति के साथ खिलवाड़ के दुष्परिणाम गंभीर हो सकते हैं, इसलिए पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में सहयोग संस्था के संरक्षक प्रमोद गुप्ता सहित संस्था ब लीड कान्वेंट स्कूल की डायरेक्टर तराना जमाल, ब मोहम्मद जमाल खा ,अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, महासचिव सरदार हरजीत सिंह, जिला प्रभारी विकास सक्सेना, अंकुश गुप्ता, संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता एवं लीड कान्वेंट की सभी टीचर व बच्चे मौजूद रहे ।।