मड़ियाहू: भटकैया बड़ेरी गांव के युवक ने पिटाई का लगाया आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
क्षेत्र के मौजी बसपुरा गांव के पास कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पिटाई से युवक चोटिल हो गया है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बरसठी थाना क्षेत्र के भटकैया बड़ेरी गांव निवासी शैलेश पुत्र उमाशंकर का आरोप है कि वह क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहा था।रास्ते मे शुभम यादव उर्फ़ सोनू, मनीष यादव उर्फ मोनू, आनंद व अन्य लोगो ने पिटाई की