मड़ियाहू: बारीगांव स्थित कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री ने चुनाव संचालन समिति व कोर कमेटी की बैठक में लोगों को किया संबोधित
कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी बारीगांव स्थित चुनाव कार्यालय पर चुनाव की प्रबन्ध समिति तथा कोर कमेटी की बैठक कर लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले गरीब लोग बीमार होते थे तो इलाज के लिए उन्हें अपना खेत बेचना पड़ता था,लेकिन प्रधानमंत्री ने गरीबो की चिंता करते हुए 5 लाख का मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया है।