मड़ियाहू: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मड़ियाहूं पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ पाली बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में किया पैदल मार्च
मड़ियाहूं पुलिस अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए ग्रामीण इलाकों की बाजारों में पैदल मार्च किया। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक मडियाहू विनोद कुमार मिश्रा, मय पुलिस फोर्स, अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ पाली बाजार, शुदनीपुर,बनपुरवा, देवापार, आदि गांवों में पैदल मार्च किया गया।