मड़ियाहू: चतुर्भुजपुर निकुम्हनपुर गांव में हुई मारपीट में 4 लोग घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
चतुर्भुजपुर निकुम्हनपुर गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट में एक पक्ष से 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बरसठी थाना क्षेत्र के उक्त गांव के अशोक सिंह ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी कि जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में जीतबहादुर सिंह, रामबहादुर व अन्य ने मारपीट की।